Isotope (समस्थानिक) : किसी एक ही तत्व के विभिन्न परमाणु जिनकी परमाणु, संख्या (Atomic Number) समान होते हैं किंतु मात्रा संख्या (Mass Number) भिन्न-भिन्न होते हैं, उन्हें उस तत्व का आईसोटोप समस्थानिक कहते हैं|
उदाहरण :- हाइड्रोजन (Hydrogen) के समस्थानिक 1H1 , 1H2 तथा 1H3
याद रखो :
i) क्योंकि आईसोटोप परमाणुओं का Atomic Number समान रहता है अतः उन्हें आर्वत सारणी (Periodic Table) में एक ही स्थान पर रखा गया है | इस कारण इन परमाणुओं को समस्थानिक (Isotopes) कहा जाता है|
ii) किन्हीं दो आइसोटोप (Isotope) परमाणुओं की मात्रा में अंतर इतना कम होता है कि परमाणुओं को साधारण परीक्षण द्वारा नहीं पकड़ा जा सकता | वैज्ञानिक एस्टन (Aston) ने मास स्पेक्ट्रोग्राफ (Mass Spectrograph) यंत्र की सहायता से एक ही तत्व के परमाणुओं को विभिन्न मात्रा युक्त देखा |
किसी तत्व के ऐसे विभिन्न परमाणु का होना, जिनके केंद्रक में प्रोटॉन की संख्या तो सामान होती है किंतु न्यूट्रॉन की संख्या भी होती है, उस तत्व के समस्थानिकों के अस्तित्व का कारण बनता है |
आइसोटोप के रासायनिक गुण समान होते हैं :-
किसी तत्व का रासायनिक गुण उस तत्व की परमाणु संख्या पर निर्भर करता है | अर्थात तत्व के परमाणु के केंद्रक में स्थित प्रोटोन की संख्या पर निर्भर करता है | चूंकि आइसोटोप के केंद्रकों में प्रोटॉनों की संख्या अर्थात उनकी परमाणु संख्या समान होती हैं | इसलिए उनके गुण परस्पर समान होते हैं | इसके अतिरिक्त आइसोटोप (Isotope) में इलेक्ट्रॉनों की संख्या और कक्ष (Orbit) में उनके विन्यास की प्रकृति अभी होती हैं | इन्ही कारणों से आइसोटोप के रासायनिक गुण समान होते हैं |
i) आइसोटोप के केंद्रक में न्यूट्रॉन की संख्या भिन्न होने से एक तत्व के आइसोटोप के भौतिक गुण-मात्रा, घनत्व आदि भिन्न होते हैं |
ii) एक तत्व के आइसोटोप में इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटोन की संख्या समान होती है और उन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास भी समान होता है | फलत: एक तत्व के रसायनिक गुण समान होते हैं |
iii) एक तत्व के आइसोटोप में वैलेंस इलेक्ट्रोंस (Valence Electron) समान होते हैं |
iv) एक तत्व के Isotopes का आर्वत सारणी में एक ही स्थान होता है |
तत्वों के परमाणु जिनके केंद्रक में न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है लेकिन प्रोटॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न होती है उन्हें आइसोटोन (Isotone) कहते हैं |
जैसे :-
i) 1H3 तथा 2He4 परस्पर आइसोटोप हैं |
ii) 1H2 तथा 2He3 परस्पर आइसोटोप हैं |
iii) 15P31 तथा 16S32 परस्पर आइसोटोप हैं |
अत: आइसोटोन (Isotone) में न्यूट्रॉन की संख्या समान होती है किंतु परमाणु की संख्या भिन्न होती हैं |